कच्चे केले और आलू से बनी यह डिश स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सब्ज़ियों से भरपूर होने की वजह से पौष्टिक भी है। शाम की चाय के साथ स्नैक हो, बच्चों का टिफिन हो या मेहमानों के लिए कुछ चटपटा परोसना हो, ये कबाब हर मौके पर फिट बैठते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई करने की बजाय तवे पर सेंककर बनाया जाता है, जिससे ये हल्के और हेल्दी बन जाते हैं। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सबसे पहले कच्चे केले और आलू को धोकर छील लें और मोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि वे जल्दी और अच्छी तरह उबल जाएं।
कटे हुए टुकड़ों को पानी में डाल दें। इससे केले का रंग काला पड़ने से बचता है और उसका हल्का कसैलापन भी कम होता है।

अब इन्हें कुकर में तब तक उबालें जब तक ये कांटे से आसानी से गल जाएं। उबालने के बाद ठंडा होने दें।

आलू और कच्चे केले को ज़्यादा नहीं पकाना है।उबलने के बाद केले और आलू को थोड़ी देर ठन्डे पानी में रख दें।

हल्का ठंडा होने के बाद इन्हें छील लें। अब ये मैश करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

उबले हुए केले-आलू को अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कोई गांठ न रहे और मिश्रण एकसार हो जाए।

शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें। ये सब्ज़ियां कबाब को कुरकुरापन और रंग-बिरंगा लुक देंगी।

मैश किए मिश्रण में बारीक कटी शिमला मिर्च डालें, जो कबाब में रंग और क्रंच जोड़ते हैं

अब थोड़ी और कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें, ताकि कबाब में गाजर का क्रंच और नारंगी रंग अच्छे से उभर आए।

अब बारीक कटा प्याज़ और हरी मिर्च डालें। प्याज़ क्रंची टेक्सचर देगा और हरी मिर्च हल्का तीखापन लाएगी।
अब बारीक कटा लहसुन और अपना पसंदीदा मसाला पाउडर डालें, ताकि कोफ्तों में ज़बरदस्त खुशबू और गहरा स्वाद आए।

अब उबले हुए स्वीट कॉर्न के दाने डालें, जो हल्की मिठास और हर बाइट में मज़ेदार क्रंच लाते हैं।

स्वादानुसार नमक और कुटी हुई काली मिर्च छिड़कें, जो स्वाद को और निखार देगी।

अंत में ताज़ा बारीक कटा हरा धनिया डालें, जो कोफ्तों को ताज़गी भरी खुशबू और घर जैसा स्वाद देगा।

अब सारी सामग्री को हाथ से अच्छी तरह मिला लें, ताकि एक अच्छी तरह बंधा हुआ मिश्रण तैयार हो जाए। अगर मिश्रण ढीला लगे, तो थोड़ा कॉर्नफ्लोर भी मिला सकते हैं।

अब मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल और चपटा आकार दें, जैसे टिक्की बनाई जाती है, और एक प्लेट में सजाकर रखें।

तवा गरम करें, उसमें थोड़ा तेल डालें और कोफ्तों को हल्के हाथों से तवे पर रखें।

कोफ्तों को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें, बीच-बीच में पलटते रहें।

बस, आपके गरमागरम कुरकुरे कच्चे केले के कबाब तैयार हैं! इन्हें टोमेटो केचप या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
आशा है यह रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी!