लहसुनी पालक पनीर रेसिपी (आसान और स्वादिष्ट विधि)
Description
लहसुनी पालक पनीर नॉर्थ इंडिया की काफी प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है, इसमें लहसुन का टेस्ट प्रधान होता है, पर साथ ही इतना बैलेंस्ड भी होता है कि साथ में पालक का भी अलग अरोमा और टेस्ट होता हैं। नॉर्मल पालक पनीर में और इसमें इसके लहसुनी टेस्ट और फ्लेवर की भिन्नता होती है। यहाँ आपको पालक के ग्रेवी का रंग नॉर्मल ग्रेवी से थोड़ा ज्यादा हरा देखने को मिलता हैं जो कि उसके स्टेप्स को बैलेंस रखने की वजह से आता हैं।
Ingredients
Instructions
-
लहसुनी पालक पनीर को बनाने के लिए आपको सिर्फ़ ताज़े पालक के पत्ते चाहिए, ज्यादा मोटे और सख्त डंडे हमें उपयोग में नहीं लेना हैं, अगर ऐसा कुछ है आपके पालक में तो इसे पहले ही निकाल दें, तो अब साफ़-सुथरे, मुलायम पालक के पत्तों और डंडों के साथ शुरू करते हैं अपनी लहसुनी पालक पनीर की रेसिपी।
-
अब जो ये मुलायम पालक के पत्ते हमने लिए हैं इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना हैं और हां ध्यान रखना जैसा मैंने बताया था, मोटे डंडो को पहले ही अलग कर देना, क्योंकि वे पहले ही बूढ़े हो चुके होते है और आपकी सब्जी का टेस्ट खराब कर सकते हैं।
-
अगले स्टेप में आपको कटे हुए पालक के पत्तों को उबलते हुए पानी में डालना है, पर उससे पहले आपको पानी में थोड़ा सा नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लेना हैं, बेकिंग सोडा पालक के हरे रंग को बरकरार रखने में बहुत मदद करता हैं, और साथ में एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट भी हैं, लहसुन के हरे पत्ते, अगर आपके पास हो तो बहुत ही अच्छा हैं और नहीं तो लेकर आइए क्युकी हम बना रहे हैं लहसुनी पालक पनीर और लहसुन का टेस्ट इसमें बहुत महत्वपूर्ण है, और साथ ही उबलते पानी में 2 तीखी हरी मिर्च भी डाल दें पेस्ट का रंग और स्वाद दोनों बढ़ा देगा।
-
अब अगले स्टेप में आपको एक बड़े कटोरे में काफी सारा पानी और उसमें बर्फ डालकर तैयार रखना होगा।
-
अब आपको पालक को उबलते हुए पानी से निकालकर तुरंत ठंडे पानी में डालना हैं, ये हम पालक के पत्तों को शॉक देने के लिए करते हैं जिससे इसका रंग अच्छे से बरक़रार रहे, और हाँ आप इसमें थोड़ा-सा धनिया भी डाल सकते हैं, ध्यान रहे ज्यादा नहीं डालना हैं जिससे स्वाद में फ़र्क आए, बस इतना जिससे हल्का सा धनिया का स्वाद आए, और थोड़ी देर बाद आपको इसे पानी से निकालकर पेस्ट बना लेना है मिक्सर की मदद से।
-
अब पेस्ट को आप साइड में रख सकते हैं, और कड़ाही को गैस पर चढ़ा लें, और उसमें थोड़ा सा सरसो का तेल डाल दें फिर उसमें जीरा और लहसुन के टुकड़े डाल कर धीमी आंच में फ्राई कर लें।
-
जब जीरा और लहसुन हल्का भूरा हो जाए तो उसमे कटे हुए प्याज़ डाल दे, और इसे धीमी आंच में पकने दें, प्याज़ आपको बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं डालना हैं, और काफी लोग इस रेसिपी को बिना प्याज़ में बनाते हैं, पर आप यकीन मानें अगर आप इसमें थोड़ा प्याज़ को सही मात्रा में फ्राई करके मिला दे आपकी रेसिपी में चार चाँद लग जाएंगे।
-
अब आपने जो पालक का पेस्ट बना कर रखा था उसे इस्तेमाल करने का टाइम आ गया है, जैसे ही आपके प्याज़ का कलर हल्का गोल्डन हो जाएगा वैसे ही आपने पालक का पेस्ट उसमें डाल देना है, और इस पेस्ट को अब धीरे-धीरे चलते रहना है कुछ देर तक।
-
अगले स्टेप में आपको पेस्ट में स्वादानुसार जीरा और धनिया पाउडर डालना है, धनिया पाउडर हमेशा जीरे से ज्यादा रखना अगर आप 2 चम्मच धनिया पाउडर डाल रहे हैं तो 1 चम्मच जीरा पाउडर डाल सकते हैं।
-
अगले स्टेप में आपको पेस्ट में कटे हुए टमाटर डालने हैं, ये कटे हुए टमाटर पालक में जो हल्की सी कड़वाहट होती है उसे कम कर देती है और सब्जी का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ा देती है। आप एक छोटा लाल टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ज़्यादा टमाटर डाल देने से खटास बढ़ जाएगी जिससे आपको लहसुनी पालक का असली स्वाद नहीं मिलेगा।
-
अब आता हैं इसे रेसिपी की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण सामग्री, पनीर और इसे आपको डेयरी से ही लेना होगा, अच्छे से जाँच-परख कर, पनीर ताज़ा और सॉफ्ट होना चाहिए, क्योंकि सख्त पनीर में मसाले अच्छे से घुस नहीं पाते जिससे पनीर फीका सा रह जाता है।
-
पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटने के बाद, इसे एक तवे में ऑयल स्प्रे करके शैलो फ्राई कर लीजिये, यहाँ आपकी कुकिंग स्किल्स काम आती हैं, न तो आपको पनीर को कच्चा रखना हैं और ना ही इसे ज्यादा फ्राई कर देना हैं जिससे पनीर जला हुआ प्रतीत होने लगे।
-
लहसुनी पालक पनीर का असली स्वाद वाला स्टेप ये है, यहाँ आपको 6-7 लहसुन की कलियों को बारीक गोल-गोल आकार में काट लेना हैं और तड़का लगाने वाले बर्तन में तेल गरम कर लें और उसके बाद तेल में कटे हुए लहसुन को डाल देना है और कुछ देर तक अच्छे से फ्राई कर लेना हैं।
-
अगले स्टेप में आपको इस तड़का लगाए हुए लहसुन और तेल को अच्छे से पालक पनीर के ऊपर डाल देना हैं और अच्छी तरह मिला देना हैं, जिससे इसको इसका लहसुनी स्वाद मिलेगा।
-
ये हमारा अंतिम स्टेप, जहाँ पर पहले से फ्राई किए हुए पनीर को लहसुनी पालक के पेस्ट में डालना है और बस गैस बंद कर देना है और कुछ देर बाद आपको सर्व करना है, लोग उँगलियाँ चाट जाएंगे ये इतना स्वादिष्ट बनता हैं, तो आज ही बनाए और कमेंट्स जरूर बताना कि कैसी बनी थी यह सब्जी।
