स्टीम्ड आमलेट करी रेसिपी (स्वादिष्ट और आसान स्टेप्स में)
Description
स्टीम्ड आमलेट करी में अंडा टेस्टी तो बनता ही है साथ ही क्योंकि उसे हम स्टीम करते हैं उसकी पौष्टिकता भी नहीं ख़त्म होती, और ठंड में तो यह सर्दियों के लिए भी बढ़िया होती है, इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर ये टाइम आपको इसके लायक लगेगा, तो चलिए देखते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Instructions
-
इस स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए 4 कच्चे अंडे, अगर आपको एक्स्ट्रा प्रोटीन चाहिए तो आप देसी अंडों का भी इस्तेमाल यहाँ कर सकते है।
-
अगले स्टेप में आपको चारों अंडों का योक सावधानी से निकाल लेना है, कई बार एक अंडा भी अगर खराब निकल जाता है और क्योंकि हम एक ही बर्तन में चारों योक निकलते है तो चारों खराब हो जाते है, इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में अंडों का योक पहले निकालें फिर उसे बड़े बर्तन में डाल दें, इससे अगर कोई एक अंडा खराब होगा तो उसकी वजह से बाकी अंडों को भी फेंकना नहीं पड़ेगा, ये मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा करती हूँ तो सोचा तो आपके साथ भी साझा कर दू।
-
अब आपको प्याज़, अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च को मिक्सर में दाल कर अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लेना है, पेस्ट को थोड़ा दरदरा ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी बन सके और स्वाद भी अच्छा आए।
-
आप पेस्ट की कंसिस्टेंसी देख सकते हैं इस फोटो में, और आपको भी इसी कंसिस्टेंसी में पेस्ट को रखना है, ताकि ग्रेवी आपकी बाद में बहुत पतली न हो जाए।
-
अब पेस्ट को साइड रख कर चार अंडे के योक में 1 बारीक कटा हुआ प्याज़ और 2 बारीक कटे मिर्च डाल देना और अच्छे से फेंट लेना, आप जितने अच्छे से योक को फेंटेंगे आमलेट उतना ही अच्छा और सॉफ्ट बनेगा।
-
अगले स्टेप में आपका बारीक़ कटा हुआ धनिया और नमक मिलाकर फिर थोड़ी देर फेंटना है, और है जैसे स्टेप्स मैंने बताया वैसा ही करें इससे आपका आमलेट काफी सॉफ्ट बनेगा और टेस्टी भी, क्योंकि अगर आमलेट सख्त रह गया तो मसाले उसके अंदर ठीक से घुसेंगे नहीं।
-
अब आपको एक समतल प्लेट लेनी है और कोशिश करें सके किनारे थोड़े ऊँचे उठे हुए हो, इससे जब आप फेंटा हुआ योक उसमें डालेंगे तो वह किनारे से बह न जाए, फिर उस प्लेट में अच्छे से ऑयलिंग कर लेनी है ताकि बाद में जब आप स्टीम्ड आमलेट को निकालें तो वह प्लेट पर चिपक न जाए।
-
आप फोटो में देख सकते हैं जैसे मैंने प्लेट पर योक को फैलाया है आपको भी उसी तरह से फैलाना है ताकि बाद में आमलेट कहीं से पतला और कहीं से मोटा न रह जाए।
-
यहाँ आपको एक ऐसा बर्तन लेना है जिसमें आपकी प्लेट अच्छे से फिट हो जाए, अब उसके अंदर थोड़ा सा पानी दाल दे और उसके ऊपर एक स्टैंड रख दें जैसा कि आप फोटो में देख सकते है।
-
अब आपको उस प्लेट को कड़ाही में स्टैंड के ऊपर रख देना है, और कड़ाही को ऊपर से ढक दें अच्छे से जिससे उसमें अच्छे से स्टीम बन जाए और अब 10 मिनट्स के लिए छोड़ दें, और 10 मिनट बाद एक चाकू को उसमें डालकर देखें अगर चाकू में कोई गीलापन नहीं दिख रहा है तो आपका आमलेट तैयार है आप इसे गैस से उतारकर साइड में रख दें।
-
अब दूसरी गैस पर पर कड़ाही चढ़ाएँ और उसमे थोड़ा सा तेल डालकर थोड़ी देर के लिए गरम होने दें, इसके बाद उसमे जीरा डालें और हल्का सा भून लें।
-
इसके बाद आपने जो प्याज़, अदरक, लहसुन, और मिर्ची का पेस्ट बना कर रखा था उसे कढ़ाई में डाल दें और उसके हल्की आँच में पकाते रहें, आंच तेज़ ना रखें इससे मसाला जल सकता है, इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर इसे अच्छे से पकने दें।
-
अब जैसे ही आपका मसाला पक जाए और तेल छोड़ दें तो आपको टमाटर की प्यूरी बना कर उसे मसाले में डाल देना है और फिर धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल दें, और इसे धीमी आँच में पकने दें जब तक मसाला अच्छे से तैयार न हो जाए।
-
अब जो स्टीम्ड आमलेट हमने बनाया था उसको सही आकार में काट लेना है, जैसा कि आप फोटो में देख सकते है, सही आकार में काटना भी बहुत ज़रूरी है इससे सारे कटे हुए स्टीम्ड आमलेट में अच्छे से ग्रेवी घुसती है और स्वाद बढ़ जाता है।
-
जब तक आपका मसाला पाक रहा है तब एक गैस पर पैन चढ़ा ले और इसमें हल्की सी ऑइलिंग कर ले, अब जो कटे हुए पीसेस हैं उसे पैन पर रख दें और हल्की आंच में फ्राई करने लगें जब तक इसमें हल्का भूरा कलर ना आ जाए जैसा कि आप फोटो में देख सकते है।
-
जब तक आपके पीसेस फ्राई हो रहे है आपका मसाला बनकर तैयार हो जाएगा जैसा कि आप फोटो में देख सकते है, आपको मसाला तेल छोड़ता दिखेगा, और अब आपको इस मसाले में पानी डालना है।
-
पानी अपने हिसाब से डालना है, क्योंकि ज्यादा पानी डाल देने से ग्रेवी फीकी पड़ सकती है और वही कम पानी डालने से अधिक गाढ़ापन आ सकता है, तो ज्यादा से ज्यादा 3 छोटे कप पानी डालें और इसे 2 कप होने तक उबलने दें जिससे ग्रेवी में अच्छे से मसाले का टेस्ट आ जाएगा, आप चाहे तो इसमें बारीक़ कटी हुई थोड़ी सी धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं।
-
अब हम आ चुके हैं अपने अंतिम स्टेप में यहाँ आपके पास ग्रेवी और स्टीम्ड आमलेट दोनों तैयार है तो अब बस आपको ग्रेवी में एक-एक करके सारे टुकड़े डाल देने हैं और 2 मिनट उबाल कर गैस बंद कर देना है, फिर बस कुछ देर इंतज़ार करना है ताकि पीसेस में ग्रेवी अच्छे से अंदर अच्छी तरह समा जाए और अपना टेस्ट बना सके, इसके बाद अब आप आराम से सेवन कर सकते हैं।
