चिकन राइस बनाने की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

Servings: 3
नॉन वेजिटेरियनस के लिए चिकन और अंडे एक बहुत ही आसान पर बहुत ही स्वादिष्ट वंजानो में से एक है, और लोग चिकन की भिन्न-भिन्न रेसिपी तरय करने की कोसिस करते है, और अगर आप देखे तो चिकन हज़ारो रेसिपीज है जिनसे बना और खा सकते है और उन्ही में से एक है चिकन चावल।
चिकन राइस बनाने की स्वादिस्ट और आसान रेसिपी pinit
चिकन राइस बनाने की स्वादिस्ट और आसान रेसिपी pinit
0 Add to Favorites

चिकन राइस बनाने की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

Servings: 3

Description

इसे आप बिरयानी के साथ कंफ्यूज मत करियेगा, ब्रियनि की विधि काफी अलग होती है, जल्द ही मई बिरयानी की बहुत स्वादिस्ट रेसिपी लेकर आउंगी आप लोगो के लिए पर तब तक हम, चिकन चावल की रेसिपी देखने जो आप बहुत पसंद तो ज़रूर आएगी, साथ ही साथ आप बहुत आसानी से इसे बना भी सकते है।

Ingredients

Instructions

  1. तो सबसे पहले आपको चिकन को अच्छे से साफ़ कर लेना है, कई बार चिकन कुछ गन्दगी रह जाती है तो आपको उसे अच्छे से साफ़ करना होगा, उसके आपको चिकन में दही, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, छाछ, और थोड़ा सा विनेगर दाल कर अच्छे से कुछ देर मिलाना है, आप जितने अच्छे से इन सबको चिकेन के साथ मिलेंगे बाद में चिकन का टेस्ट और जूसीनेस उतना ही अच्छा उभर के आएगा, तोह अच्छे से मिलाने के बाद मैंने चिकन को रात भर फ्रिज में रख दिया था, जिससे चिकन काफी सॉफ्ट हो जाए और सारे मसाले भी अच्छे से चिकन में घुस जाए।

  1. अगले दिन जब आप च्चिकेन को फ्रिज से बहार निकलोगे तब तक च्चिकेन काफी सॉफ्ट हो चूका होगा और साथ ही सारे मसाले भी अच्छे से उसमे घुस चुके होंगे, साथ ही ठण्ड की वजह से चिकन जम भी चूका होगा तो पहले तो आपको चिकन को १ घंटे के लिए नार्मल तापमान पर चोर देना होगा, उसके बाद आपको एक कड़ाही में सरसो का तेल लेना होगा, तेल की मात्रा ढोड़ी ज्यादा रखना जिससे चिकन अच्छे से फ्राई हो सके, जैसा की फोटो में देख सकते है, तो चिकन को अच्छे से फ्राई कर के साइड में रख दे।

  1. आप इस फोटो में देख सकते है चिकन लेग का थोड़ा सा पार्ट अलग हो गया है, और ये मैंने खुद से नहीं किया है, अगर आपको भी ऐसा देखने को मिलहा है तो समाज जाइये आपका चिकन काफी अच्छे से तरीके से पाक चूका है और अब इसके आगे पकने की जरूरत नहीं है वर्ण चिकन जल सकता है।

  1. आपको चावल को सीधा चिकन के साथ मिक्स नहीं कर देना है, पहले हम इसको अच्छे से धो कर 1 - 2 घंटो के लिए पानी में भीगने के लिए छोड़ देंगे जिससे चावल काफी सॉफ्ट हो जाएंगे और चिकन के साथ मिलने पर अच्छे से मसाले सोक सकेंगे ताकी चावल ड्राई और फीके ना लगे।

  1. 3 लाल प्याज़ लेना है अब आपको जिसमे काफी अच्छी झांझ हो, और उसे स्लाइस-स्लाइस काट ले, फॉर 10 लहसुन की कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट ले, 8 से 10 हरी मिर्च काट ले, एक छोटा टुकड़ा अदरक का भी काट ले, ध्यान रखियेगा जितनी ताज़ा चीज़ो का आप उपयोग करेंगे उतना अच्छा टेस्ट आपको मिलेगा आपके पकवान में।

  1. अब एक भगोने में तेल निकले, तेल में बिकुल भी कंजूसी ना करे, युकी यही आपके पुरे पकवान को सॉफ्ट एंड स्वादिष्ट बनाने में हेल्प करेगा, अब तेल को अच्छे से गरम होने दे,जब तेल गरम होक हल्का झांझ और धुआँ छोड़ दे फिर इस खड़े मसाले डाले

  1. अब अगले स्टेप में हमे गरम तेल में खड़ा जीरा, इलाइची, काली मिर्च, जैसे अन्य खड़े मशालों को डाल कर हलके आंच में भून लेना है।

  1. जैसे ही खड़े मसलो का रंज बदलने लगे आपको उसमे लहसुन डाल देना है और फिर से हलके आंच में थोड़ी देर पकाना है, जब तक लहसुन के टुकड़ो का रंज हल्का सुनहेरा ना हो जाए।

  1. अब आपने जो प्याज़ को स्लाइस-स्लाइस काट कर रक्खा है उसे आपको मसलो में मिलाना है, प्याज़ को भुंनते वक़्त आपको ध्यान रखना हो, ना तो प्याज़ जले जिससे पुरे खाने में ही जला-जला पन आ जाएगा और ना ही प्याज़ कच्चा रहे वरना ये कच्चा पन आपको कहते समय महसूस होगा।

  1. अब प्याज़ में आपको जैसे ही हल्का सुनहेरा रंग दिखने लगे आपको इसमें, पिसे हुए मसाले डालने है, जैसे हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और साथ में स्वाद अनुसार नमक, और फिर थोड़ी देर धीमी आंच में पकने दे।

  1. अब जब तक आपका मसाला अच्छे से पाक ना जाए और तेल ना छोड़ दे तब तक उसे पकाना है और तब तक चिकन भी उसमे नहीं डालना है, और जैसे मसाला अच्छे से पाक जाए अब आप उसमे चिकन के फ्राइड पीसेस डाल दें, और अच्छे से चिकन और मसाले को मिला दे, और कुछ देर तक बिना पानी मिलाए पकने दे।

  1. अब जो अगला स्टेप है उसमे आपको चिकन में पानी डालना है पहले, पानी आपको उतना ही डालना है जिस हिसाब से आपने शुरुआत में चावल को भिगोया था, क्युकी अगर आपने कम पानी डाला तो चावल पकेगा ही नहीं और ज्यादा पानी डालने से टेस्ट चला जाएगा, तो हिसाब से पानी डालने के बाद आपको अब भीगे हुए चावल डालने है चिकन में।

  1. अब बस आपको चिकन और चावल को अच्छे से पकने देना है जिससे चावल में भी मसलो का सही से स्वाद आ जाए, यहाँ फिर से आपको चावल को समय-समय पर देखते रहना है जिससे चवल सही से पके, ना ही ज्यादा और ना ही कम।

  1. आप फोटो में देख सकते है, आखिर में चावल आपके इस कंसिस्टेंसी के दिखेंगे, अगर आपको इसे और सॉफ्ट रखना है तो आप गैस थोड़ी देर पहले बंद कर दीजियेगा, साथ ही आप इसके रायता ले सकते है जो इसका स्वाद 2 गुना और बढ़ा देगी, और है अंत में बारीक़ कटे धनिया के पत्ते ज़रूर डाले।

Did you make this recipe?

Tag #wpdelicious and #deliciousrecipesplugin if you made this recipe. Follow @wpdelicious on Instagram for more recipes.

Pin this recipe to share with your friends and followers.

pinit
Recipe Card powered by WP Delicious
Anamika Adhikari Food and Lifestyle Blogger

मैं अनामिका अधिकारी, मुझे अलग-अलग प्रकार का खाना बनाना बहुत पसंद हैं। और इस वेबसाइट में मैं आप सबके लिए नई-नई खाने की रेसिपीज ले कर आते रहूंगी। आपको अगर ये रेसिपीज अच्छी लगती हैं तो प्लीज इसे दूसरे लोगो के साथ भी साझा करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *