पोहा रेसिपी । झटपट और स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि

Servings: 2
ये रेसिपी आपके नाश्ते के लिए कुछ सबसे बेहतरीन नाश्तों में से एक है, इसमें आपको स्वाद और सेहत दोनों भरपूर रूप से मिलती है, चाहे आप भारत के किसी भी कोने में रहते हैं आपने नास्ते में पोहा ज़रूर खाया होगा, तो चलिए देखते हैं कैसे बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद पोहा घर पर बना सकते हैं।
अंत में सेव भुजिया डाल दें pinit
अंत में सेव भुजिया डाल दें pinit
0 Add to Favorites

पोहा रेसिपी । झटपट और स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि

Servings: 2

Description

पोहा भारत के घरों में काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता है, क्योंकि इसमें हरी सब्ज़ियाँ भी डलती हैं और साथ ही इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता हैं, वैसे तो लोग इसे अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं, जैसे मार्केट जो मिलता हैं उसमें सब्जी कम होती हैं पर घर पर इसे अधिक पौष्टिक बनाते हैं और आज इस रेसिपी में भी मैं आपको पौष्टिक रेसिपी ही बनाना बताऊँगी जिससे आप अपने लिए फटाफट एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नास्ता बना सकें।

Ingredients

Instructions

  1. मूंगफली के हमारे पोहा को काफी पौष्टिक और साथ ही स्वादिष्ट बनाते हैं, तो सबसे पहले हमने 20 ग्राम मूंगफल्ली के दाने लिए जो 2 लोगों के लिए पोहा बनाने के लिए काफी हैं, इसमें कड़ाही गरम करके सेंक लेना है, सेंकने के लिए हम किसी तरह का तेल इस्तेमाल में नहीं लेंगे, बस गरम कढ़ाई में डालकर कुछ देर तक चलना है ताकि दाने अच्छे से सिक जाएँ, और आप फोटो में देख सकते हैं दाने अच्छे से सिक जाने के बाद ऐसे दिखेंगे।

  1. अब पोहे को हम सब्ज़ियों से भरेंगे, मैंने इसमें आलू, प्याज़, टमाटर, धनिया और मिर्ची का इस्तेमाल किया है, अगर आपके पास मटर है, गाजर है तो आप इनका भी उपयोग कर सकते है, तो सबको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट के रख लें एक तरफ।

  1. अगले स्टेप में आपको कड़ाही गरम करके उसमे 2 छोटे चम्मच तेल डाल दें, और तेल के गरम होते ही उसमें 1 छोटी चम्मच राई डाल दें और उसके बाद 8-10 ताज़ा करी पत्ते डाल दें और उसे धीमी आंच में कुछ देर तक भून लें, ज्यादा न भूनें की काला हो जाए जिससे पूरा पोहे मे जली-जली सी गंध फ़ैल जाए।

  1. जैसे ही करि पत्ते सही से फ्राई हो जाए आपको तुरंत, कटे हुए छोटे-छोटे आलू के टुकड़े डाल देने है, और इसको भुआ होने तक भूनना है, आलू भुनने मे थोड़ा टाइम दें ताकि बाद मे आलू कच्चे न रह जाए, और पोहे का स्वाद न बिगड़ दें।

  1. अब आपने प्याज़ के जो छोटे-छोटे टुकड़े करके रखे थे उन्हें कड़ाई मे डाल दें, अब कुछ देर तक प्याज़ को मसाले के साथ चलते रहे धीरे-धीरे।

  1. अगले स्टेप में आपने जो मूंगफली को सेंक कर रखा था उसे अच्छे से मसल लें हाथों से पहले, तोड़ें नहीं बस उसके छिलके निकाल लें और फिर उसे मसाले मेँ डाल कर सही से मिला लें, ये आपको पोहे मे काफी क्रंचिनेस सा भाव देगा।

  1. कुछ देर तक मसालों को अच्छे से गैस पर चलने के बाद अब टमाटर डालें, ध्यान रखें ज्यादा मात्रा मेँ ना डाल दें वरना खट्टा पन ज़्यादा हो सकता है जिससे पोहे मेँ स्वाद का संतुलन बिगड़ जाएगा।

  1. अब बारी है पोहे की अगर आप 2 लोगों के लिए बना रहे हैं तो 150 ग्राम में आपका काम हो जाएगा, और आप लोगों के हिसाब से मात्रा बढ़ा सकते हैं, तो एक कटोरी मेँ पोहे को लेकर अच्छे से धो लें, और ये स्टेप पहले मत करिएगा वरना कई बार पोहे चिपक जाते है और खिले-खिले नहीं बनते, इस वजह से जब आपका मसाला तैयार होने को हो उस वक़्त से पोहे को धोएँ।

  1. अब आपको धुले हुए पोहे मेँ थोड़ी सी मात्रा मेँ हल्दी, नमक, और बहुत ही थोड़ी सी चीनी डालना है, काफी लोगों को चीनी का उपयोग थोड़ा अटपटा लगता है पर ये आपके पोहे के स्वाद को बढ़ाने मेँ और संतुलन मेँ लाने मेँ मदद करता है।

  1. काफी सारे लोग पोहा बनने के बाद उसमे निम्बू डालते है, पर मैं हमेशा इस स्टेप मेँ ही निम्बू का रस डाल देती हूँ ताकि, पोहे मेँ रस अच्छे से मिल जाए और स्वाद को बढ़ा दें।

  1. अब पोहे को अच्छे से मसाले के साथ मिला लीजिए, और अगर आपको पोहा थोड़ा रुखा-रुखा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा सा पानी गरम करके छिड़क दें, इससे पोहे मेँ एक नमी आ जाती है और खाने में भी अच्छा लगता है, काफी सारे लोग कम तेल का इस्तेमाल करते हैं इस वजह से रूखापन आ सकता है, पर उसका समाधान भी मैंने आपको बता दिया।

  1. अब आपको पोहे पर कच्चा प्याज़ और धनिया के बारीक कटे पत्ते डालने हैं, ये आपको पोहे मेँ एक अलग सा स्वाद शामिल करने में मदद करेगा।

  1. यह वाला स्टेप आपके लिए वैकल्पिक है पर मैं सुझाव देना चाहूंगी कि आप पोहे में अंत मेँ सेव भुजिया जरूर मिलाएँ, यह अपनी पसंद के हिसाब से मिला सकते हैं, पोहे और सेव भुजिया का संयोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो इसे एक बार ज़रूर खाकर देखें और मुझे बताएँ आपको कैसा लगा?

Did you make this recipe?

Tag #wpdelicious and #deliciousrecipesplugin if you made this recipe. Follow @wpdelicious on Instagram for more recipes.

Pin this recipe to share with your friends and followers.

pinit
Recipe Card powered by WP Delicious
Anamika Adhikari Food and Lifestyle Blogger

मैं अनामिका अधिकारी, मुझे अलग-अलग प्रकार का खाना बनाना बहुत पसंद हैं। और इस वेबसाइट में मैं आप सबके लिए नई-नई खाने की रेसिपीज ले कर आते रहूंगी। आपको अगर ये रेसिपीज अच्छी लगती हैं तो प्लीज इसे दूसरे लोगो के साथ भी साझा करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *