क्रीमी मसालेदार दूध वाली मैगी रेसिपी
Description
मैगी तो हम सबने बनाई है, पर दूध में बनी क्रीमी मैगी की बात ही अलग है। सफ़ेद सॉस जैसी गाढ़ी ग्रेवी, उसमें मैगी मसाले का चटपटा स्वाद, और बीच-बीच में मीठे कॉर्न और पत्ता गोभी का क्रंच। मैंने इसमें मैक्रोनी भी मिला दी है, इसलिए यह मैगी भी है और पास्ता भी।
हर स्टेप के साथ फोटो का नंबर दिया है, ताकि आप मिलाकर देख सकें कि आपकी मैगी सही बन रही है या नहीं।
सामग्री
दूध वाली मैगी बनाने की रेसिपी
-
सबसे पहले पानी गरम करें, उसमें थोड़ा नमक डालें और स्वीट कॉर्न उबलने के लिए डाल दें। (नमक वाले पानी में उबालने से कॉर्न में अंदर तक हल्का नमक चला जाता है, और स्वाद अच्छा आता है।)
-
कॉर्न के साथ बारीक कटी पत्ता गोभी भी डाल दें और दोनों को हल्का-सा बॉइल करें। (गोभी को ज़्यादा मत उबालना, बस इतना कि कच्चापन चला जाए, वरना वह गल जाएगी।)
-
अब उसी पानी में मैक्रोनी डाल दें और कॉर्न और गोभी के साथ ही उबालें। (एक ही बर्तन में तीनों चीज़ें उबल जाती हैं, तो बर्तन भी कम लगते हैं।) मैक्रोनी नरम हो जाए तो पानी निथार लें। मैक्रोनी को पूरा नहीं, लगभग 80% पकाना है, क्योंकि बाकी वह दूध में पकेगी।
-
कढ़ाई में तेल गरम करें और प्याज़ डालकर सॉटे करें। (प्याज़ के टुकड़े थोड़े मोटे रखे हैं, ताकि मैगी में बीच-बीच में उसका स्वाद आए।)
-
उबले हुए स्वीट कॉर्न और पत्ता गोभी को प्याज़ के साथ कढ़ाई में डालकर सॉटे करें। इस स्टेप में सब्ज़ियों में हल्की भुनी हुई खुशबू आ जाती है।
-
सब्ज़ियाँ पकाने के लिए उसमें नमक और कालीमिर्च डालें। (कालीमिर्च ताज़ा कुटी हुई डालेंगे तो ज़्यादा अच्छा लगेगा। नमक अभी हल्का रखना, क्योंकि मैगी मसाले में भी नमक होता है।) इन सब्ज़ियों को निकालकर एक कटोरे में अलग रख लें, इन्हें हम आखिर में डालेंगे।
-
उसी कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर बारीक कटा लहसुन सॉटे करें। (लहसुन को धीमी आँच पर भूनें, जल्दी जल जाता है और कड़वा हो जाता है।)
-
जब लहसुन हल्का ब्राउन हो जाए, तो उसमें एक छोटा चम्मच आटा या मैदा डालकर भूनें। (यही क्रीमी सॉस का राज़ है। आटा भूनने से कच्चापन निकलता है और दूध डालने पर सॉस गाढ़ा बनता है।) बस 30-40 सेकंड भूनें और चलाते रहें।
-
अब क्रीमी सॉस बनाने के लिए दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि आटे की गुठलियाँ न पड़ें। (मैंने यहाँ गाय का दूध लिया है, आप कोई भी दूध ले सकते हैं। अगर थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना हो, तो लैक्टोज़-फ्री दूध जैसे ओट मिल्क या आलमंड मिल्क भी डाल सकते हैं।)
-
दूध में ऑरेगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स डालें। इससे मैगी में इटालियन पास्ता वाली खुशबू आ जाती है। फोटो में दूध पर हर्ब्स और कालीमिर्च के छींटे दिख रहे हैं।
-
अब दूध में मैगी मसाला डालें, जो मैगी के पैकेट के साथ आता है। (अगर और ज़्यादा मसालेदार चाहिए, तो मैगी मैजिक मसाला भी डाल सकते हैं।) मसाला डालते ही दूध का रंग सुनहरा हो जाता है।
-
जैसे ही दूध में पहला उबाल आ जाए, मैगी के स्लाइस (केक) उसमें डाल दें। (मैगी को पहले से तोड़ना ज़रूरी नहीं, दूध में अपने आप नरम होकर खुल जाएगी। बस बीच-बीच में पलटते रहिए।)
-
अब उबली हुई मैक्रोनी को मैगी में मिला दें, ताकि वह भी दूध के साथ पके। (ऐसा करने से मैक्रोनी में भी मसाले और सॉस का स्वाद अंदर तक आ जाएगा, और इससे मैगी और स्वादिष्ट बनेगी।)
-
जैसे ही मैगी अच्छी तरह पक जाए और सॉस गाढ़ा हो जाए, तब पहले से सॉटे किए हुए स्वीट कॉर्न, पत्ता गोभी और प्याज़ मैगी में डाल दें। इन सब्ज़ियों को अब ज़्यादा नहीं पकाना है, ताकि इनका क्रंच बचा रहे।
-
तैयार है मसालेदार क्रीमी मैक्रोनी मैगी! गरमा-गरम ही परोसिए, क्योंकि ठंडी होने पर सॉस गाढ़ा होकर चिपक जाता है।दूध लगातार चलाते रहें, वरना आटे की गुठलियाँ बन सकती हैं। नमक आखिर में चखकर डालें, क्योंकि मैगी मसाले में पहले से नमक होता है। मैगी ज़्यादा न पकाएँ, वरना वह गल जाएगी और चिपचिपी हो जाएगी। सॉस ज़्यादा गाढ़ा लगे तो एक-दो चम्मच गरम दूध मिला दें। ऊपर से चीज़ किसा हुआ डालेंगे तो और भी मज़ा आएगा।
