लज़ीज़दार पंजाबी पनीर मसाला रेसिपी (12 आसान स्टेप्स में)
Description
पंजाबी पनीर मसाले में एक खट्टा-मीठा सा टेस्ट होता है मसाले में, जिसे आप टैंगी फ्लेवर भी कह सकते हैं, इसमें प्याज़ और लहसुन से ज्यादा टमाटर के टेस्ट का स्ट्रॉंगनेस रहता हैं। तो अगर आपको थोड़ा चटपटा खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आने वाली है।
Ingredients
Instructions
-
तो आपको रेसिपी शुरू करनी है 10 कलियाँ लहसुन के साथ, ८ हरी मिर्च को छोटा-छोटा काट लेना है, इसके बाद आपको अदरक का एक छोटा टुकड़ा लेना हैं और इन सबको एक हमाम दस्ते में अच्छे से कूट लेना हैं, ध्यान रखियेगा इसे पेस्ट नहीं बनाना थोड़ा दरदरा रहने देना है, जिससे तेल में इसका स्वाद मिल सके जो बाद में बाकी मसालों को अच्छा स्वाद देगा।
-
जैसा कि मैंने आपको पिछले स्टेप में बताया था, सारे हर्ब्स को दरदरा कूटना है, आप इस फोटो में देख सकते हैं और आपको भी इसी तरह से कूटना है ताकि आगे मसालों का टेस्ट बराबर और संतुलित रहे।
-
इसके बाद आपको तीन बड़े, झांझ वाले प्याज़ लेने हैं और उन्हें बारीक काट लेना है, और ध्यान रखें प्याज़ को बड़े-बड़े टुकड़ों में नहीं काटना है नहीं तो प्याज़ मसाले में अच्छे से मिक्स नहीं हो पाएगा और आपको टेस्ट में फर्क पड़ेगा, और सारे प्याज़ को एक बराबर काटना है वरना कच्चे-पक्के रह जाएंगे।
-
अगले स्टेप में आपको 2 बड़े लाल टमाटर लेने हैं, और इन्हें मिक्सर में अच्छे से पेस्ट बना लेना है, और इसे अभी साइड में रख देना है, इस पेस्ट को हम बाद में उपयोग करेंगे हमारे मसाले को चटपटा पन देने के लिए।
-
अब हमारे रेसिपी का सबसे महत्वपूर्ण सामग्री, जो की पनीर हैं उसे लम्बे-लम्बे टुकड़ो में काटना हैं, और हां याद रखिये आपका पनीर आपके रेसिपी को अच्छा या खराभ बना सकता हैं, पनीर की क्वालिटी का विषेस ध्यान रखियेगा, अगर आपका पनीर पत्थर जैसा सख्त होगा तो आपकी पूरी रेसिपी का टेस्ट बिगड़ जाएगा तो, पनीर सॉफ्ट सा और ताज़ा होना चाहिए, साथ ही एक आकर के सारे टुकड़े होने चाहिए, जैसा आप फोटो में देख सकते हैं।
-
अब आपको पनीर को मैरिनेट करना है जिसके लिए आपको १ छोटी चम्मच हल्दी का, १ छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च की, १ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, और हा आप पनीर की मात्रा के हिसाब से चीज़ों को चेंज कर सकते है। अब इन मसालों और पनीर को अच्छे से मिला लेना होगा,पनीर के हर हिस्से में अच्छे से मसालों की परत होनी चाहिए, और इसके बाद आप पनीर को साइड में रख सकते है जब तक हमारा मसाला बनकर तैयार न हो जाए।
-
अब जो हमने लहसुन, हरी मिर्च, और अदरक को कूटकर रखा था उसे तेल में भूनेंगे, तो अब कड़ाही में ३ चम्मच सरसों का तेल लें लेना है और उसे तब तक गरम होने देना हैं जब तक उससे झांझ और हल्का धुआँ न निकलने लगे, फिर उसमें आपको कुटे हुए सामग्री डाल देनी है, और हल्का-हल्का चलते रहना है जब तक उसका रंग हल्का भूरा ना हो जाए, और ध्यान रहे धीमी आंच में भूनना हैं आपको तेज़ आंच में भूनने से आपके मसाले जल जाएंगे और अच्छे से पकेंगे भी नहीं।
-
जैसे ही आपके मसाले में सही रंग आ जाए कटे हुए प्याज़ इस मसाले में डाल दें और फिर से इसे धीमी आँच पर धीरे-धीरे पकने दें, बीच-बीच में चलाते रहें जब तक आपके प्याज़ का सुनहरा रंग ना आ जाए।
-
अब हम उसे करेंगे टमाटर का पेस्ट जो हमने पहले से बनाकर रखा है, तो जैसे ही आपको प्याज़ का मनचाहा रंग आ जाए, टमाटर के बने हुए पेस्ट को प्याज़ पर डाल देना है, और इसके ऊपर आपको २ चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, १ चम्मच हल्दी, १ चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिला देना है, आप एक सीक्रेट मसाला भी उसे इस्तेमाल कर सकते हैं सही बिरयानी मसाला, ये आपको बेहतर स्वाद लाने में मदद करेगा, और इसके बाद आपको इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर पकने देना हैं जब तक आपका मसाला तेल न छोड़ दे।
-
ये बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेप है, यहाँ आपको मैरिनेट किए हुए पनीर को अच्छे से शैलो फ्राई करना हैं, ध्यान यह रखना है की आपका पनीर न ही कम फ्राई हो जिससे करी में डालने से गल जाए, और न ही आपको बहुत ज्यादा फ्राई करना हैं जिससे पनीर काफी सख्त हो जाए, आपको इससे मध्यम लेवल तक फ्राई करना हैं ताकि एक सॉफ्टनेस भी रहे और साथ ही उसका टेस्ट भी बरक़रार रहे, और इसके बाद आप इसको तवा पर छोड़ सकते हो जिससे ये हल्का गरम रहे, हां आप इसे थोड़ी-थोड़ी देर में पलटते रहें ताकि ये जले न।
-
अब तक आपके मसाले ने तेल छोड़ दिया होगा, अगर नहीं तो थोड़ा और पकने दे और उसके बाद मसाले के हिसाब से पानी डालें, और हां ठंडा पानी न डालें, पानी को हल्का सा गर्म कर लें जिससे पकने का फ्लो बना रहे, इसके बाद आपको कुछ देर इसे उबलने छोड़ देना है, और जैसे ही पानी थोड़ा कम हो जाए और आपको एक सही कंसिस्टेंसी मिल जाए इसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी मसलकर डाल दें, और 2 मिनट के लिए छोड़ दे।
-
अब ये आपका आखिरी स्टेप है यहाँ आपको शैलो फ्राई किये हुए पनीर के टुकड़ों को करी में डालकर थोड़ी देर उबलने देना हैं ताकि पनीर के अंदर मसाले अच्छे से घुस जाए और उसका स्वाद काफी बढ़ा दे, इसी के साथ लास्ट स्टेप में आपको धनिया पत्ती को एकदम बारीक-बारीक काट लें, हां याद रखियेगा उसकी डंडी ना फेंकें, अच्छे से साफ करके डंडी को भी इस्तेमाल करें।
Note
आपको हर दुकान में पनीर अच्छा नहीं मिलेगा, बहुत सारी दुकानों में बहुत ही सख्त, रबर जैसा पनीर मिलता है तो आपको कोशिश करना हैं अपने शहर में सबसे अच्छी दुकान खोजें जहाँ का पनीर फ्रेश और सॉफ्ट हो, नहीं तो आप मसाला कितना भी अच्छा बना लें आपको असली स्वाद नहीं पंजाबी पनीर मसाले का स्वाद मिल पाएगा।
