बंगाली स्टाइल चिकन करी रेसिपी आसान स्टेप्स मेँ
Description
वैसे तो काफी मायनों में आपको बनाने की विधि एक-सी ही देखने को मिलेगी पर इसमें कुछ अलग-सी सामग्री जैसे कि आलू डाले जाते है जो कि नॉर्मल चिकन करी में देखने को नहीं मिलेगा। मैंने मैंने अपने काफी दोस्तों को चिकन के साथ आलू खिलाया है, पहले तो उनकी प्रतिक्रिया काफी अलग-सी होती है फिर खाने के बाद हर किसी ने यही बोला की यह सच में उन्हें काफी अच्छा लगा, आलू में चिकन करी का स्वाद घुलता है वो सच मेँ लाजवाब है, तो चलिए, मैं आपको बताती हूँ कि कैसे बनाते हैं बंगाली स्टाइल चिकन करी।
Ingredients
Instructions
-
सबसे पहले तो आप चिकन को अच्छे से साफ कर लीजिये, क्योंकि जब आप एक सामान्य दुकान से चिकन लाते हैं तो उसमें काफी गन्दगी या लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े लगे है सकते है, और फिर उसके बाद उसमे स्वादानुसार, नमक, हल्दी, और 3 बड़े चम्मच दही और थोड़ा विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये, क्योंकि हमें इसे रात भर छोड़ना है तो जितने अच्छे से आप इसे मिलाएँगे उतना ही अच्छा स्वाद आपको अगले दिन मिलेगा, और साथ ही यह चिकन काफी नरम और रसीला बनाने में भी मदद करता है।
-
आप फोटो में देख सकते हैं मैंने चिकन और मसालों को अच्छे से मिला दिया है, और इसमें मैं रात भर के लिए फ्रिज में रख दूँगी जिससे सारे मसाले अच्छे से चिकन मेँ घुल जाएँ और अगले दिन जब हम इसे कड़ाई मेँ डालें तब तक यह पकने के लिए अच्छे से तैयार हो जाए।
-
तो अगले दिन आपको अब मसाला तैयार करना है जिसके लिए सबसे पहले 7-8 लहसुन की कलियाँ लेनी हैं और जैसा आप फोटो में देख सकते हैं उसी तरह से लहसुन को पतले-पतले टुकड़ों में काट लेना है।
-
अब आपको 3 बड़े प्याज़ लेने हैं, आपको अगर ग्रेवी ज्यादा रखनी हो तो आप 1 प्याज़ और डाल सकते हैं पर ध्यान रखें जाना ना डालें क्योंकि ये मसाले को थोड़ा मीठा बना सकता है।
-
अगले स्टेप में 2 बड़े और लाल टमाटर लेने हैं साथ में आपको 7-8 हरी मिर्च लेनी हैं जिसे बस 2-4 टुकड़ों में काट लें और इन्हें मिक्सर में डालकर इनका पेस्ट बना लें, थोड़ा-सा आप नमक भी डाल सकते हैं पर ज्यादा ना डालें क्योंकि मसालों को भूनते वक्त उनमें नमक डालेंगे ही।
-
अब एक कढ़ाई लेकर उसमें 50 ग्राम तेल डाल लें और कुछ देर गर्म होने दें, और हां कोशिश करिएगा सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकें, सरसो के तेल का झाँझ मसाले को बेहतर स्वाद देता हैं, तेल के अच्छे से गरम हो जाने पर उसमे खड़े मसाले डाल दें और कुछ देर तक हलकी आँच पर भूनें।
-
जब आपका मसाला भूनना हो जाए तुरंत उस पर कटे हुए प्याज़ के स्लाइस डाल दें और कुछ देर भूनें जब तक आपको प्याज़ में हल्का भूरा रंग न दिखने लग जाए।
-
जैसे ही प्याज़ में सही रंग दिखने लगे इसमें टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट जो हमने तैयार करके रखा था उसे डाल देना है और थोड़ी देर तक मसाले को हॉकी आँच में चलते रहना है।
-
जब आप कुछ देर मसाले को चला लेंगे, तो आपको ऐसा मसाला देखने को मिलेगा, इसका मतलब है कि मसाला काफी अच्छे से पक रहा है, आँच का ध्यान रखें वरना मसाला जल सकता है।
-
अब आती है रेसिपी को बंगाली शेप देने वाली सामग्री, आलू, चिकन में इसका नाम सुनते ही काफी लोगों को थोड़ा अटपटा लगता है पर आप मेरी बात मानकर एक बार इस डिश को ज़रूर ट्राई करना, तो आपको आलू को मध्यम साइज़ के पीस में काट लेना है और उसे पहले ही थोड़ा फ्राई कर लेना है और फिर मसाले में डाल देना है, इससे आलू सही तरीके से पक जाएगा मसाले में।
-
जैसे ही मसाला पक जाए आलू थोड़ा सा नरम हो जाए अब आपको डालने हैं पिसे मसाले, जिसमे आप स्वादानुसार नमक, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और थडोदा-सा गरम मसाला पाउडर और फिर हलकी आँच में इन्हें तब तक भूनें जब तक मसाला तेल ना चोर दे।
-
आपने चिकन को मैरीनेट करके रखा हुआ था उसे निकालकर थोड़ी देर नॉर्मल टेम्परेचर पर छोड़ दें और फिर उसे मसाले वाले कढ़ाई में डाल दें और फिर मसालों के साथ अच्छे से मिला दें और पकने के लिए छोड़ दें और अब आप आँच को मध्यम पर कर सकते हैं।
-
चिकन को आप फोटो में देख सकते हैं, मसाले ने तेल छोड़ दिया है और चिकन भी अच्छे से भुन चूका है, मैं सलाह दूँगी 2-4 पीस निकालकर रख लीजियेगा क्योंकि भुने हुए चिकन बहुत ही लज़ीज़दार होते हैं।
-
अंत में आपको कितनी ग्रेवी चाहिए ये आपको पता होना चाहिए, और एक चीज़ पानी हमेशा में गरम करके ही डाले इससे मसालों का स्वाद खराब नहीं होता जो पक चुके हैं, तो आपको जितनी ग्रेवी रखनी हो उससे थोड़ा ज़्यादा पानी डालें, तो मैंने 4 कप पानी डाला था जिससे पानी सुखकर लग-भग 3 कप ही बचा था। और यहाँ बनकर ख़त्म होती है आपकी बंगाली स्टाइल चिकन करी रेसिपी।
